फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से भरी बेकाबू लोडर पलटी, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा(जालौन)। मटर तोड़ने के लिए जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। पिकअप में सवार लगभग दो दर्जन मजदूर दब गए। मजदूरों की चीख पुकार से आसपास कोहराम मच गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर दबे लोगों को निकाला शुरू किया और एंबुलेंस व निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। आठ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों को जमावड़ा लग गया और चीख पुकार मची रही। वहीं पिकअप चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने पिकअप को थाने में खड़ी करा ली है।
विज्ञापन

कोटरा कस्बा से मटर तोड़ने के लिए बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे 20 मजदूर भरकर ले जा रही लोडर बाईपास तिराहे पर स्थित तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे लोडर में सवार महिला मजदूर दब गई। घायलों की चीख पुकार सुन हड़कंप मच गया और लोग आनन फानन में दबे मजदूरों की मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने घायलों को निकालना शुरू किया और एंबुलेंस व निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में पुष्पा (40) पत्नी संजय, रामवती (50) पत्नी मेघाराम, प्रकाशरानी (65) पत्नी रामेश्वर, कुसुम (42) पत्नी उमाशंकर, कुसमा (40) पत्नी बलवीर सिंह, प्रकाश रानी (50) पत्नी मनप्यारे, नौशाद (22) पुत्र चुन्ना मंसूरी, देवीरानी (38) पत्नी हरीराम, कमलेशी (25) पत्नी सीताराम, सहदेवी (30) पत्नी देवेंद्र, राजकुमारी (50) पत्नी मनोहर सभी निवासी कस्बा कोटरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल रुकमणी निषाद (32) पत्नी भगवान सिंह, संतोषी निषाद (18) पुत्री भगवान सिंह, कलावती (55) पत्नी श्रीपत, हरकुरा (40) पत्नी सरजू प्रसाद, मंगला (18) पुत्री सरजूप्रसाद, रेखा रानी पत्नी घनश्याम, सुमन पत्नी उमेश प्रसाद, विमला पत्नी बुधु सभी निवासी कस्बा कोटरा की गंभीर हालत देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। वहीं घायलों ने बताया कि पिकअप चालक रम्मू निवासी कोटरा शराब के नशे में धुत था, जिसके वजह से हादसा हो गया। वह मजदूरों को लेकर कोटरा से एट मटर तुड़वाने के ले जा रहा था। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। सीओ संतोष कुमार और थानाध्यक्ष रमेशचंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और पिकअप को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा ली। थानाध्यक्ष का कहना है। पिकप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें