फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बदलते मौसम में बुखार और गले में संक्रमण के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में 900 से ज्यादा मरीज पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में बुखार के साथ नाक, कान और गले से संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों में गले की खराश, खांसी व शरीर में दर्द जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों में 900 से 1300 मरीज पहुंचते हैं। शनिवार को ओपीडी में 914 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, गले के संक्रमण और हड्डियों में दर्द से पीड़ित रहे। कई मरीजों को चिकित्सकों ने जांच कराने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

मरीजों ने बुखार के साथ गले में संक्रमण और खराश की शिकायत बताई। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अविनेश कुमार ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बुखार के साथ नाक, कान और गले के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शादी समारोहों में खानपान की अनियमितता भी लोगों को बीमार बना रही है। ठंडे खाद्य पदार्थ और ठंडा पानी पीने से गले और कान संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि खानपान के प्रति लापरवाही बरतने वाले लोगों में ऐसे लक्षण अधिक दिखाई दे रहे हैं। मरीजों में गले की खराश के साथ बुखार और खांसी की शिकायत बढ़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम के अनुसार खानपान और दिनचर्या में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें