फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता पर आरा मशीन सीज

Thu, 13 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक व नोडल अधिकारी कमलेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक इलाहाबाद ने जालौन वन प्रभाग की आरा मशीनों और वन क्षेत्र के स्तंभों एवं वन भूमि पर अतिक्रमण की जांच की है। छापेमारी के दौरान आरा मशीन में अवैध लकड़ी का भंडारा मिला। इस पर एक आरा मशीन सीज कर दी गई।
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक इलाहाबाद एवं नोडल अधिकारी कमलेश कुमार ने बुधवार को वन प्रभाग की आरा मशीनों और वन क्षेत्रों के सीमा स्तंभों एवं वन भूमि पर किए अतिक्रमणों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जालौन, एट, कोंच, माधौगढ़ की आरा मशीनों की जांच की। जालौन स्थित जगदीश की आरा मशीन पर अनियमितता पाए जाने पर सील कर दी गई। मुख्य वन संरक्षक ने ऐरी, रमपुरा वन क्षेत्र के सीमा स्तंभों व कालपी खास केे वन भूमि के अतिक्रमणों की जांच की।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बीआर अहिरवार, एके त्रिपाठी कोंच, आरके भदौरिया जालौन, क्षेत्रीय वनाधिकारी कोंच बीके सिंह, जेपी सिंह माधौगढ़, केके गुप्ता उरई भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें