माधौगढ़। तगादा वसूल कर लौट रहे मुनीम नितिन का रुपयों से भरा बैग बस में सवार टप्पेबाज ने पार कर दिया। इसके बाद टप्पेबाज रास्ते से बस से उतर कर साथी की बाइक पर बैठकर भाग गए। मुनीम व टप्पेबाजों का पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सका। मुनीम ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दया एंड संस कंपनी उरई के महेंद्र गुप्ता क्षेत्र में दुकानदारों को लोह के सामान सप्लाई करते हैं। कंपनी में नया राम नगर, उरई निवासी नितिन पारासर मुनीम है। शनिवार की नितिन दुकानदारों से तगादा वसूलने माधौगढ़ गए थे। शाम करीब पांच बजे वह तीन लाख 62 हजार रुपये तगादा वसूलने के बाद बस से वापस लौट रहे थे। वह नोटों से भरा बैग पास में रखे थे। बस कस्बा के सीएचसी के सामने पहुंची थी। तभी टप्पेबाज ने उनका बैग उठाया और बस से उतर गया। इसके बाग सफेद रंग की टीवीएस बाइक पर बैठकर साथ के साथ भागगया। मुनीम ने कुछ यात्रियों ने टप्पेबाजों का पीछा किया, लेकिन टप्पेबाज कोतवाली वाली गली से होते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मुनीम के बताए हुलिए के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी गई है।