फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंडी शुल्क की चोरी कर जा रहे चावल को पकड़ा

Mon, 20 May 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद/जालौन। रात के समय बाजार में बिक्री के लिए जा रहे 25 क्विंटल चावल को मंडी सचिव ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पकड़े गए चावल को कुठौंद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार की रात को मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ कोंच चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। मंडी शुल्क की चोरी करके जा रहे अनाज की चेकिंग के दौरान उरई की ओर से आ रही चावल से भरी पिकअप दिखी। टीम ने उसे रोकने के लिए हाथ दिया लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इस पर टीम ने पिकअप में भरे चावल की गाड़ी का पीछा किया और इसकी जानकारी एसडीएम अतुल कुमार को दे दी।
एसडीएम के निर्देश पर शंकरपुर चौकी पर बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रही पिकअप को पकड़ लिया गया। पकड़ी गई पिकअप में 50 बोरियों में 25 क्विटंल चावल भरा था। पकड़े गए चालक विकास निवासी मदारीपुर ने बताया कि वह प्रशांत निवासी मदारीपुर का चावल उरई से लेकर औरैया जा रहे थे। मंडी सचिव के साथ जब पुलिस ने चालक से आवश्यक प्रपत्र मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। मंडी प्रशासन ने पकड़ी गई पिकअप को कुठौंद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और पकड़े गए चावल पर 12,375 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए चावल पर जुर्माना लगाया गया है और पुलिस को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें