फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुछ बातों का रखकर ध्यान बनें लोकतंत्र के जिम्मेदार

Mon, 20 May 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव में जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सीट से कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान होना है। लोकसभा सीट के 20 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस लोकसभा सीट में जालौन जिले की तीन व झांसी की गरौठा, कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट समेत पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने स्वीप कार्यक्रम के तहत कई मतदाता जागरूकता अभियान चलाए। ऐसे में जागरूक मतदाता बनकर आप भी लोकतंत्र के सजग प्रहरी बन सकते हैं। इन बातों का रखें ध्यान निर्भीक होकर मतदान करें।
विज्ञापन

1-वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे खोजें
वोट डालने के लिए आयोग द्वारा 18 वर्ष की उम्र का निर्धारण किया गया है। आपका नाम यदि वोटर लिस्ट में है और किसी कारणवश अगर आपको मतदाता सूची नहीं मिली है तो मोबाइल के जरिए सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टल पर जाकर एपिक नंबर के जरिए अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की वोटर हेल्प लाइन एप पर जाकर आप पोलिंग बूथ की जानकारी भी जुटा सकते है।य दि आप मोबाइल के जरिए अपना नाम खोजने में असमर्थ हैं तो प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलओ की तैनाती की गई है जो ए-बी-सी-़डी अर्थात आपके नाम के अनुसार मतदाता सूची से आपका नाम खोज कर दे देंगे।
2-अगर आपको अपने मतदान केंद्र की जानकारी चाहिए तो आप 51969 या 166 पर मैसेज करके इसे हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल के मैसेज में EPIC लिखकर स्पेस देना है। इसके बाद अपने वोटर आईडी नंबर लिखकर मैसेज कर देना है। इसके बाद मतदान केंद्र का पता मोबाइल पर आ जाएगा। इसके अलावा आयोग की वोटर हेल्प लाइन एप पर जाकर आप पोलिंग बूथ की जानकारी भी जुटा सकते है। वहीं, आयोग की तरफ से जारी 1950 नंबर डायल करके आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन

3-पोलिंग बूथ पहुंच कर इन बातों का रखें ध्यान -
मतदान केंद्र पहुंचने पर यदि आपके पास वोटर पर्ची नहीं है तो आप मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ से संपर्क कर वालंटियर से मतदाता पर्ची लेना जरूरी होगा। इस पर्ची पर आपकी बूथ संख्या लिखी होगी। इसके बाद आपको अपने बूथ पर पहुंचना होगा। अंदर चुनाव अधिकारी आपका पहचान पत्र देखकर आपको मतदान करने की अनुमति देंगे। इस दौरान आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन में बताए गए आवश्यक पहचान पत्र को लेकर पहुंचना जरूरी होगा। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र के सहारे आप मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।
4-मतदाता पहचान पत्र के ये होंगे विकल्प
किसी कारण से आपके पास यदि वोटर आईडी नहीं है तो वोट डालने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित पहचान पत्र होना जरूरी है। मतदाता पर्ची के साथ फोटो पहचान पत्र होना जरूरी है।जिसमे आधार कार्ड, पैन कार्ड के अलावा यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड, सर्विस आईडी कार्ड, फोटो पहचान के लिए बैंक या डाकघर की पासबुक भी मान्य है। वोटिंग के दौरान आप मनरेगा कार्ड भी दिखाकर वोट डाल सकते हैं।
5-मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल फोन पूर्णत: वर्जित है
आज वोट डालने जाए तो अपना मोबाइल फोन न ले जाए तो बेहतर है। अगर आप कई लोगों के साथ वोट डालने जा रहे है तो अपना मोबाइल किसी सहयोगी को देकर वोट डाल सकते हैं। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग मना है। साथ ही मतदान कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी भी प्रतिबंधित है।
6-आयोग के एप करेंगे वोट डालने की राह आसान
मतदाताओं को असुविधा से बचाने के लिए आयोग ने कई प्रकार की मोबाइल एप की सुविधा दे रखी है। इसमें वोटर हेल्पलाइन एप से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने नाम पते में संशोधन किया जा सकता है। वोटर आई से आधार को लिंक करने की सुविधा भी दी गई है। इस एप के जरिए मतदान केंद्र का विवरण खोजने के अलावा ई एपिक कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। सी-विजिल एप के जरिए मतदाता आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। मतदान केंद्र या आसपास किसी भी आचार संहिता की शिकायत का समाधान जिला प्रशासन तुरंत करेगा।
7-कंट्रोल रूम के जरिए भी जारी रहेगी मदद-
जालौन-गरौठा-भोगनीपुर विधानसभा के मतदाता आज वोट करेंगे। इस दौरान किसी भी समस्या का समाधान कंट्रोल रूम के जरिए किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि मतदाता पर्ची का वितरण बीएलओ के जरिए हर घर भेज कर करवाया गया है। फिर भी अगर पर्ची नहीं पहुंची है तो वह निर्वाचन कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके समस्या का समाधान कर सकता है। मतदाता के बूथ की जानकारी के साथ कंट्रोल रूम से मतदाताओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें