उरई। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन नंबर 12944 के प्रस्थान के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर झांसी की ओर रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश पटेल को एक पर्स मिला।
उन्होंने ऑपरेशन अमानत के तहत पर्स को कार्यालय में जमा कराया था। पर्स में 6300 रुपये, सतीश चंद्र गुप्ता के नाम का आधार कार्ड, पैनकार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस व कुछ फोटो थे। इस पर आरपीएफ ने स्थानीय सभासद को सूचित किया। सतीश चंद्र गुप्ता मित्र व गवाह अनिल गुप्ता के साथ आरपीएफ थाने पहुंचे जहां उन्हें पर्स सौंप दिया गया। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन अमानत का उद्देश्य यात्रियों की गुम हुई वस्तुओं को सुरक्षित लौटाना है।