अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा पांच मार्च को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का
आयोजन करेगी। इसमें समाज की गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराए जाएंगे। इसे
लेकर सोमवार को संगठन की बैठक करमेर रोड स्थित विवाह समिति अध्यक्ष के
प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक
में महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक विश्वकर्मा ने कहा कि
संगठन पांच मार्च को कालपी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर सामूहिक विवाह
कार्यक्रम कराएगा। इसमें समाज के गरीब परिवारों की कन्याओं को वैवाहिक बंधन
में बांधा जाएगा। विवाह समिति के अध्यक्ष निर्दोष विश्वकर्मा ने कहा कि
सामूहिक विवाह के लिए समाज के अधिक से अधिक जोड़ों का
पंजीकरण कराना हमारा
लक्ष्य है। उन्होंने विवाह समिति के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां
सौंपीं। इस मौके पर मैयादीन विश्वकर्मा, श्याम बाबू विश्वकर्मा,
लालाराम विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, महेश्व विश्वकर्मा, कैलाश,
शैलेंद्र, कामता,, बाबूराम, अरविंद, रामकुमार पांचाल, राजकुमार उसरगांव,
रामशंकर आदि मौजूद रहे।