उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एचपी व आईओसी पेट्रोल पंप द्वारा बड़ागांव हाईवे पर अवैध कट करने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने एनएचएआई को निर्देशित किया गया कि अवैध कट को बंद करें साथ ही पेट्रोल पंप पर एफआईआर दर्ज कराएं।
कहा कि हाईवे पर अवैध कट को चिहिन्त कर बंद कराए जाए। इसके लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर पड़ने वाले ढाबों, होटल अवैध कट करने वालों को चिह्नित कर अवैध कट बंद कराने के साथ ही ढाबों व होटल संचालकों पर भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि नियत स्थान के अलावा सड़क पर वाहन खड़े न हो नियमित अधिकारी भ्रमणशील रहे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
उन्होंने डीआईओएस व बीएसए को निर्देशित किया कि स्कूल व विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक व रैली आदि के माध्यम से आम जनमानस को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, केसरी प्रकाश, अमित सक्सेना, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा माह का समापन
उरई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत झांसी रोड स्थित एक स्कूल में समापन समारोह का आयोजन किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, एस डेनियल, अलीम,गरिमा पाठक, लम्मणदास बावानी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया।