फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत तीन पर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे में बुधवार रात युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कदौरा कस्बा के बाजार निवासी कमलेश सोनी ने गुरुवार को थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका बेटा यश सोनी बुधवार को अपने एक दोस्त के साथ दावत खाने जा रहा था। रास्ते मे खड़े भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार ने उसे रोका और गाली-गलौज की। बेटे ने विरोध किया तो राहुल व उसके भाई उज्ज्वल परिहार ने एक अन्य के साथ उसकी लाठी, डंडों व बेल्ट से पिटाई की। इससे वह लहूलुहान हो गया। पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया की आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें