फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर आठ किसानों पर एफआईआर

विज्ञापन
जालौन में रोक के बावजूद खेतों में जलाई गई पराली - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। धान की पराली जलाने को लेकर एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कानूनगो मंसूर खान ने एक दर्जन गांवों के धान के खेतों का निरीक्षण किया। खेत में पराली जली पड़े देख एसडीएम के निर्देश पर आठ किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं दो किसानों से ढाई ढाई हजार का जुर्माना वसूला गया और एक हार्वेस्टर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने टीम के साथ क्षेत्र के गांव बिरिया, कैलोर, सुल्तानपुरा, अंडाई, सिरसा, रेंढर, मिझौना, कुरौती, कुटरा आदि गांवों में किसानों द्वारा धान की जलाई पराली का निरीक्षण किया। मिझौना में धान काट रहे एक हार्वेस्टर को सीज कर दिया गया। किसान ओमप्रकाश व प्रमोद कुमार पुत्र लखनलाल निवासी बंगरा से ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वही किसान अनुरुद्ध पुत्र इंद्रपाल निवासी बंगरा, राघवेंद्र पुत्र रंजीत निवासी सुल्तानपुरा, भगवानदास पुत्र मेवालाल निवासी अंडाई, राजाराम एवं शिवकुमार पुत्र दीनदयाल, मोहन बाबू पुत्र ठाकुर प्रसाद, अशोक कुमार व रामकुमार पुत्र गौरीशंकर निवासी मिझौना के खिलाफ धान की पराली जलाने को लेकर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। एसडीएम द्वारा किसानों के साथ ताबड़तोड़ की गई कार्रवाई से किसानों में हड़कंप मच गया है।
हार्वेस्टर पकड़ा, चालक भागा
जालौन। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में धान के एक खेत में बिना रीपर लगाए हार्वेस्टर से फसल की कटाई की जा रही है। इस पर एसडीएम, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुनील सिंह व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बिना रीपर के कटाई कर रहे हार्वेस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को देखकर चालक हैप्पी भाग गया। पूछताछ में पता चला कि हार्वेस्टर शैलेंद्र सिंह निवासी मेंहदा थाना रौन जिला भिंड मध्य प्रदेश का है। एसडीएम ने हार्वेस्टर को कोतवाली में खड़ा कराया। एसडीएम ने बताया कि कोई भी हार्वेस्टर बगैर रीपर के नहीं चलेगा, अगर कोई चलता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें