फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम नरछा गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का कार्य चल रहा है। वही पैकेज गावड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज शर्मा पुत्र एसके शर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया कि ग्राम नरछा निवासी अरुण तिवारी कार्य में बाधा डालते हुए निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों से अवैध वसूली की मांग करते हैं और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे बुंदेलखंड एक्सप्रेस का कार्य बाधित हो रहा है और कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान भी हो रहा है। पुलिस ने कंपनी मैनेजर की शिकायत पर अरुण कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें