फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों की हत्या में मां पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। अपने ही हाथों से बच्चियों को मौत देने वाली मां के खिलाफ पति की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला के सिर पर गहरी चोट आने के कारण उसे फिलहाल झांसी अस्पताल रेफर किया गया था। शनिवार को रिर्पोट र्दज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई। उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही उसने किस इरादे से बेटियों को मौत की नींद सुलाया, इसका पता चल सकेगा। देर रात एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने भी आरोपी महिला से पूछताछ का प्रयास किया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को चिरावली गांव निवासी मजदूर महेंद्र की पत्नी प्रतिमा ने अपने ही हाथों से अपनी 6 साल की बेटी माही और 1 साल की बच्ची रोशनी की हत्या कर दी थी। माही का गला दबाया गया था और रोशनी के सिर पर भी चोट थी। प्रतिमा की सास के घर पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ था। पति महेंद्र के मुताबिक, पत्नी कुछ दिन पहले ही दो महीने मायके में रहकर आई थी और अब दोबारा जाने की जिद कर रही थी, जिस कारण उसने मना कर दिया था। इसी के बाद पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार को महेंद्र की ही तहरीर पर प्रतिमा के खिलाफ दोनों बच्चियों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुुधांशु पटेल ने बताया कि प्रतिमा ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया था, जिससे उसे सिर पर गहरी चोट आई है। इंस्पेक्टर के के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। घटना की सही वजह महिला से पूछताछ के बाद ही सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें