फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध खनन करने पर पट्टा धारक पर रिपोर्ट

Sun, 24 Mar 2024 02:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मौरंग खनन में अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम, सीओ व खान निरीक्षक ने मौरंग खदान का निरीक्षण किया। जिसमें तय सीमा क्षेत्र के बाहर अवैध खनन करने पर खान निरीक्षक ने पट्टा धारक पर डकोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक आनंद कुमार ने डकोर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 21 मार्च को खरका में स्वीकृत पट्टा धारक झांसी जिले के गुरसरायं निवासी रामकुमार सिंह के पट्टे का एसडीएम सुरेश कुमार पाल व सीओ ने खनिज टीम के साथ निरीक्षण किया था। जिसमें स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र में सीमा पिलर नहीं लगा पाया गया। साथ ही क्षेत्र की वीडियो रिकार्डिंग भी पट्टा धारक नहीं दिखा सका। क्षेत्र स्थित नदी के जलमग्न स्थान में अस्थायी रास्ता बनाकर अवैध खनन कर परिवहन करना मौके पर पाया गया। नाप करने पर कई कमियां पाई गई। जिसके चलते पट्टा धारक पर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें