फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 100 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटेगा जलसंस्थान

Sun, 24 Mar 2024 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिल, नोटिस, आरसी भेजने के बाद भी 100 से अधिक बकायेदार अपना पानी की बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग की स्थिति भी गड़बड़ हो रही है। इसको लेकर विभाग अब इन पर बड़ी कार्रवाई करने वाला है। 100 बड़े बकायेदार हैं। उनकी सूची बना ली गई है।
विज्ञापन

जलसंस्थान का करीब 70 हजार उपभोक्ताओं पर लगभग 10 करोड़ रुपये बकाया है। बकाये की रकम 16 करोड़ थी। तीन महीने के अभियान में काफी वसूली हो गई। साल भर में विभाग ने पांच करोड़ से अधिक की वसूली कर ली है। लेकिन लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते लगातार झांसी डिवीजन से बकाया वसूली के लिए कहा जा रहा है।
इसे लेकर विभाग अब उन बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करने जा रहा है। जिन पर बीस हजार रुपये से अधिक का बकाया है। 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन त्योहार के बाद जल संस्थान काटेगा। इनको पहले ही नोटिस और आरसी जारी हो चुकी हैं। अधिशासी अभियंता विकास चौहान ने बताया कि राजस्व वसूली के अंतिम महीने में सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं। इस लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई होने करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
शुक्रवार को जिले भर में वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इसमें 13 अवैध कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही पांच लाख की वसूली भी सभी निकायों से की गई। -श्याम बहादुर, जेई जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें