फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली मिस्त्री की मौत के मामले में जेई समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बिजली मिस्त्री की करंट से मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने लाइनमैन, जेई, स्टेशन फीडर इंचार्ज समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई बिजली मिस्त्री के पिता की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली में सात अगस्त को गांव का रीतेश कुमार (22) बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। अचानक बिजली आने पर उसे करंट लगा और वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर पिता जगतनारायण जाटव ने पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैन सोनू उर्फ टैंकर निवासी खरूसा व रामकिशोर उर्फ संजय निवासी हरदोई गूजर तैनात हैं। उनका बेटा बिजली का अच्छा मिस्त्री था। इसके चलते उन्होंने रीतेश को लालच दिया कि वह उसकी बिजली निगम में नौकरी लगवा देंगे।
आरोप है कि उन्होंने बेटे से कागजात भी ले लिए और उसे जेई संतोष कुमार से मिलवाया। तीनों ने उससे कहा कि उसकी नौकरी लग जाएगी, लेकिन पहले 10-15 दिन काम करना होगा। इस पर वह उससे बिजली का काम कराने लगा।
विज्ञापन

सात अगस्त को गांव में बिजली खराब थी जिसे सही करने के लिए सोनू व रामकिशोर ने बेटे को बुलाया। बेटे ने उनसे शटडाउन लेने के लिए कहा। इसके बाद लाइनमैन के कहने पर उनका बेटा खंभे पर चढ़कर काम करने लगा। इसी दौरान स्टेशन फीडर इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बिजली सप्लाई चालू कर दी। इसके चलते उनका बेटे को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें