कालपी। किसान को घर में मात्रा से अधिक खाद व डीजल रखना भारी पड़ गया। कृषि विभाग के साथ आपूर्ति विभाग ने भी उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं।
गत सप्ताह जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार ने महेवा ब्लाक के नूरपुर गांव में किसान सुरेंद्र सिंह के घर छापा मारा था। उसके घर से 52 बोरी डीएपी, 100 बोरी से अधिक यूरिया खाद मिली थी और 500 से अधिक लीटर डीजल मिला था। मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई थी। अब इस मामले में किसान के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। पहला मामला पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार ने डीजल के अवैध भंडारण का चुर्खी थाना में दर्ज कराया गया है। दूसरा मामला डीएपी व यूरिया के अवैध भंडारण में जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने दर्ज कराया है।