फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला कर्मियों से मारपीट पर बजरंग दल नेता पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सोमवार को बजरंग दल संयोजक सहित उनके कई अज्ञात साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बजरंग दल संयोजक आकाश उदैनिया ने रात में हाटा स्थित गौशाला में तैनात पालिका के सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की और तमंचा लहराते हुए धमकाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार सुबह पालिका के दर्जनों सफाई कर्मी वार्डों में झाड़ू लगाने के बजाए तहसील परिसर पहुंच गए और वहां जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने हाथों में पकड़ी झाड़ू लहराते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर गुंडई और मारपीट कर तमंचा लहराने का भी आरोप लगाया। सफाई कर्मी बजरंग दल संयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
आरोप था कि रविवार की आधी रात के आसपास बजरंग दल संयोजक आकाश उदैनिया अपने तमाम साथियों के साथ हाटा स्थित गौशाला में पहुंच गए और किसी से पूछे बिना गेट फांद कर अंदर घुस गए। कुछ लोग हाथों में तमंचे भी लहरा रहे थे। वहां गौशाला की देखरेख के लिए लगाए गए सफाई कर्मी कमलेश पुत्र रंजीत व प्रदीप पुत्र श्यामलाल ने जब उन्हें अंदर आने से मना किया तो बजरंगियों ने उनके साथ मारपीट कर दी और तमंचे लहराते हुए धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद सफाईकर्मियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नारेबाजी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत आकाश उदैनिया का कहना है कि आरोप फर्जी है। बोले, पिछले दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर पालिकाध्यक्ष का पुतला दहन किया था। जिसे लेकर पालिकाध्यक्ष उनसे रंजिश मानने लगी थीं। आज उन्होंने सफाई कर्मियों को मोहरा बना कर प्रदर्शन कराया और रंजिश में उन्हें झूठा फंसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें