फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर 11 संचालकों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मुहर्रम पर नगर में निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान ध्वनि नियंत्रण मानकों का उल्लंघन करने पर 11 डीजे संचालकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि मना करने के बाद भी संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मुहर्रम पर नगर में जुलूस के दौरान कई डीजे साथ में चल रहे थे। पूर्व में सभी ताजियादारों और डीजे संचालकों को थाना परिसर में आयोजित गोष्ठी में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न्यायालय और शासन द्वारा निर्धारित सीमा में ही किया जाएगा।
बावजूद इसके ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी डीजे संचालकों द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया गया। इससे सार्वजनिक शांति, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन

ऐसे में चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह द्वारा न्यू मिलन डीजे, अंशू डीजे, कान्हा डीजे, बादशाह डीजे, मेहंदी डीजे, मनोज डीजे, नीलम डीजे, सतेंद्र डीजे, कामांक्षा डीजे, आकाश डीजे, एवं अवधेश डीजे के संचालकों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि न्यायालय और शासन के निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जिन डीजे संचालकों ने निर्देशों की अवहेलना की है, उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें