कैलिया मे एनाउंस करते एसडीएम अशोक कुमार
- फोटो : ORAI
उरई/कोंच। जनपद में महिला समेत तीन की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। महिला कोंच के गांधी नगर इलाके की रहने वाली है, जबकि उरई में बजरिया और गणेशगंज से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 123, एक्टिव 69,ठीक हुए 48 और मौते 6 हो गई हैं।
महिला कोंच के गांधी नगर इलाके की, जबकि दो लोग उरई के बजरिया और गणेशगंज निवासी हैं। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि संक्रमितों के मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। पूल टेस्टिंग में उरई के मोहल्ला बजरिया में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई, जबकि गणेशगंज का संक्रमित इलाज को लखनऊ गए थे, जहां पर कोरोना जांच में वह संक्रमित मिले, जबकि कोंच में कुछ दिन पूर्व झांसी डिलीवरी को गई गोखले नगर की महिला के संपर्क की एक और महिला संक्रमित निकली।
कोंच एसडीएम अशोक कुमार और सीओ आरपी सिंह ने भी गली मोहल्लों में गश्त कर लोगों को चेताया है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 123 तक पहुंच गया है। यहां एक्टिव 69 हैं। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क वाले लोगों की तलाश कर उनके मोहल्लों में सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं कोंच एसडीएम अशोक कुमार और सीओ आरपी सिंह ने भी गली-मोहल्लों में गश्त कर लोगों को चेताया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं।
पचीपुरा नहीं, कैलिया की थी संक्रमित महिला
कोंच (जालौन)। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को संक्रमित मिली महिला पचीपुरा की नहीं, कैलिया की है। उसके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। सीएचसी प्रभारी नदीगांव डॉ. देवेेंद्र भिटौरिया नेे बताया कि बृहस्पतिवार को छह लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
कोंच के जवाहर नगर में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : ORAI