फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, महिला का आरोप नौकरी का झांसा दे बनाया शिकार

Mon, 12 Apr 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
उरई में माधौगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विनोद पांडे का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पूर्व उरई निवासी एक महिला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता सुदामा दीक्षित के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


जिसमें आरोप लगाया था कि सुदामा ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सुदामा ने इसे राजनैतिक साजिश बताते हुए सोमवार को अपने समर्थन में आवास पर समर्थकों को भी बुलाया था। रविवार की देर रात पुलिस सुदामा को अपने साथ कोतवाली भी ले गई।

कुछ घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद सोमवार को सुदामा के आवास पर सैकड़ों समर्थकों के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को आश्वासन दिया कि यदि वाकई मामला फर्जी है तो एफआईआर समाप्त भी कराई जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें