जालौन। मटर खरीदने के 11 माह बाद भी मटर के थोक व्यापारी द्वारा रुपये न देने की शिकायत फुटकर व्यापारी ने पुलिस से की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित थोक मटर व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी शहबाज पुत्र इसरार ने पुलिस को बताया कि 30 दिसंबर 2018 को उन्होंने जनपद मिर्जापुर के चौसा निवासी मटर के थोक व्यापारी अच्छे को 3 लाख 50 हजार रुपये की मटर बेची थी। मटर व्यापारी पहले तो बहाने बनाकर टहलाता रहा। धीरे धीरे कर 11 माह होने बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक थोक व्यापारी ने मटर का भुगतान नहीं किया है।
उसे अपनी जेब किसानों से खरीदी गई मटर का भुगतान करना पड़ा है। अब मटर का सीजन भी आ रहा है जिसमें उसे रुपयों की जरूरत है। मटर के फुटकर व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने थोक व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।