फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मारपीट-तोड़फोड़ में भाजपा नेता सहित चार पर रिपोर्ट

Sun, 27 Oct 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान व उसके परिजनों संग की गई थी अभद्रता और मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालपी। जमीनी विवाद को लेकर प्रधान के साथ हुई मारपीट व उसके घर में तोड़फोड़ के मामले में भाजपा नेता सहित चार लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद व मोहल्ला सदर बाजार निवासी राजेंद्र साहू के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जमीन की नापजोख करने गई थी। जहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा नेता व उसके सहयोगियों ने प्रधान के शेखपुर बुलदा स्थित आवास पर चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर उसके भाई व मां के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भाजपा नेता राजेंद्र साहू व उसके तीन भाइयों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें