फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति समेत चार ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये नकद और चेन न मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि कोंच के ग्राम खकल्ल निवासी पिता ने उसकी शादी मई 2023 में भूपेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद कुछ माह बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये नकद और चेन की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि कुछ दिन बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति भूपेंद्र, ससुर रामराजा, सास कुंती व ननद काजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें