कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर के प्रधान कामता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर गांव में वह मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा है, लेकिन गांव का ही दबंग राकेश उर्फ कोबरा काम में व्यवधान डाल रहा है।
शुक्रवार को वह जबरन कार्य रुकवाने लगा। जब उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।