कोतवाली में तहरीर देने जाते मृतक अजहर के पिता व अन्य
- फोटो : ORAI
उरई। शहर के मोहल्ला बघौरा में दो दिन पूर्व हुई किशोर की गला रेतकर हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। पुलिस व सर्विलांस टीम मामले के खुलासे में जुटी है।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में गुरुवार को मजहर उर्फ मजहरुद्दीन अंसारी के पुत्र अजहर की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को बघौरा निवासी पिता मजहररुद्दीन अंसारी बघौरा ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पुत्र की गला काटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल के इलाके के मोबाइल नंबरों को भी ट्रैस कर रही है।