कोंच। मंदिर में भंडारा खाने गए मासूम के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वह मध्य प्रदेश के दतिया जिले का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित मंदिर में बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। इस पर वहां छह वर्षीय मासूम भंडारा खाने गई थी। तभी मध्य प्रदेश के दतिया निवासी शीलू उसे पकड़कर छत पर ले गया था। जहां उसके साथ उसने अश्लील हरकतें की थीं।
किसी तरह वहां से छूटकर नीचे पहुंची मासूम ने मंदिर के पुजारी व परिजनों को पूरी बात बताई थी। मासूम के पिता की तहरीर को तहरीर दी। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।