फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फर्जी दस्तावेज लगाकर जमीन व मकान कब्जे में चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि और मकान पर कब्जा करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला राम चबूतरा राजेपुरा निवासी सलमान ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि उनके पिता अफसान का निधन 4 अक्तूबर 2024 को हो गया था। पिता के नाम ग्राम लंगरपुर व आलमपुर मौजे में कृषि भूमि तथा कालपी नगर में एक रिहायशी मकान दर्ज था। मां कनीजा फातिमा का पहले ही निधन हो चुका था। ऐसे में वह अपने पिता के एकमात्र वारिस हैं और अभिलेखों में भी उनका नाम दर्ज है।
आरोप है कि मशवर निवासी परवीन बानो, राजेपुरा निवासी इकबाल, इरफान व अहसान ने साजिशन फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने की कोशिश की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र को सौंपी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें