फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब नलकूप और हैंडपंप कराएं दुरुस्त : डीएम

Tue, 21 Mar 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खराब नलकूप और हैंडपंप दुरुस्त कराने के निर्देश डीएम ने अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

लू के प्रकोप से निपटने की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को डीएम चांदनी सिंह की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय में बैठक हुई। डीएम ने नगर निकायों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर समस्त ट्यूबवेल चालू हालत में रखें। शहरों-बाजारों में नगरीय निकायों के माध्यम से प्याऊ लगवाए जाने के लिए गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। पशुओं के पेयजल के लिए सिंचाई विभाग के नालों, नलकूपों, निजी नलकूपों के माध्यम से तालाब एवं पोखरों को भरवाने की व्यवस्था की जाए। जल जनित रोगों के नियंत्रण के लिए पेयजल के नियमित क्लोरीनेशन तथा ओवरहेड टैंक की सफाई की जाए।
विज्ञापन

बस स्टेशनों पर लगाए गए वाटर कूलरों में खराब वाटर कूलर को ठीक कराया जाए।छोटे बस स्टेशनों पर यात्रियों की पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर बूथ एवं हैंडपंप आदि चालू स्थिति में रखे। ठंडे पानी के लिए मिट्टी के घड़ों की व्यवस्था की जायए। इस दौरान एडीएम पूनम निगम, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, डीपीआरओ अवधेश सिंह, सीवीओ हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें