फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नोटिस देने के 24 घंटे के अंदर ही पहुंच गए अतिक्रमण हटाने

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। फुटपाथ पर फुटकर सब्जी मंडी की दुकानें लगी हैं। सड़क के दोनों ओर लगी दुकानों पर नगर पालिका ने एक सब्जी विक्रेता को दुकान हटाने का नोटिस बुधवार को थमाया था।
विज्ञापन

सिर्फ एक दुकानदार को नोटिस थमाने के बाद गुरुवार को पुलिस भी दुकान हटाने के लिए पहुंची। जिससे वह मामला नगर में चर्चा का विषय बन गया। सब्जी विक्रेता ने डीएम को शिकायतीपत्र भेजकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
नगर की फुटकर सब्जी मंडी में सड़क के दोनों ओर सब्जी व फल की दुकानें लग रही हैं। वर्षों से सड़क के दोनों ओर दुकानें लगी रही हैं। नगर पालिका द्वारा 2019 में पथ विक्रेता के रूप चिन्हित कर परिचय पत्र जारी कर दिए थे। नगर पालिका द्वारा सब्जी विक्रेता इसाक पुत्र रज्जाक निवासी हिरदेशाह को पथ विक्रेता मानते हुए परिचयपत्र को 2019 में परिचय पत्र जारी कर दिया था।
विज्ञापन

नगर पालिका ने सब्जी विक्रेता को तीन जनवरी की शाम को नोटिस देकर तुरंत अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। 24 घंटे बीतने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकान हटाने का दबाव बनाने लगी। नगर पालिका द्वारा सड़क के दोनों ओर लगी सभी दुकानों को हटाने की जगह सिर्फ एक दुकान में दिलचस्पी लेना नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले सब्जी विक्रेता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि दुकान हटने के कारण वह भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। सब्जी विक्रेता ने डीएम से पालिका द्वारा की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें