पिछले वर्ष हुई अतिवृष्टि में सैकड़ों किसानों की फसलें तबाह हो जाने पर राज्य सरकार ने उन्हें राहत राशि उपलब्ध कराई थी। लेकिन इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों के नाम राहत सूची से शामिल नहीं किए जा सके। ऐसे किसानों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश साप्ताहिक समीक्षा
बैठक के दौरान एसडीएम मोईन उल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने लेखपालों को दिए। इस मद में 20 लाख रुपया शासन की ओर से भेजा गया है।
तहसील सभागार में आयोजित लेखपालों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को
गति देने व राजस्व कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। तहसील क्षेत्र में वर्ष 2015 में हुई अतिवृष्टि की राहत राशि वितरण से वंचित ऐसे कृषक, जिनके नाम वितरण सूची में सम्मिलित होने से छूट गए थे, को अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।कृषि गणना का अवशेष कार्य दो
दिन के अंदर पूर्ण कराने के भी उन्होंने निर्देश दिए। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की सूची तैयार तैयार कराने, बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं को दर्शाते हुए वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश लेखपालों को दिए गए। इस दौरान सुरेंद्रसिंह निरंजन, सदर लेखपाल नरेन्द्र सिंह, बलराम, अशोक कुमार, आरती निरंजन, प्रेमनारायण मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा, रनछोर, हरीशंकर, कौशल किशोर, रमेशचंद्र, पीयूष वर्मा व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।