रैली निकालकर बताए डेंगू से बचाव के उपाय
उरई। मलेरिया विभाग के तत्वाधान में मनाए जा रहे डे़ंगू माह जुलाई के अंतर्गत रविवार को मलेरिया अधिकारी की अगुवाई में डेंगू जन जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली मलेरिया आफिस से प्रारंभ हुई। इस दौरान अधिकारियंों व कर्मचारियंों ने लोगंो को डेंगू, चिकुनगुनिया व मलेरिया से जागरूक करने वाले पर्चे भी बांटे।
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मलेरिया विभाग के तत्वाधान में मनाए जा रहे डेंगू माह जुलाई के अंतर्गत रविवार को जिला मलेरिया अधिकारी जीएस स्वर्णकार की अगुवाई में जन-जागरुकता रैली निकाली गई। सुबह साढ़े आठ बजे रैली मलेरिया आफिस से शुरु हुई जो बजरिया होते हुए, शहीद भगत सिंह चौराहा पहुंची। यहां से रेैली जिला अस्पताल व दलगंजन तिराहे होते हुए मलेरिया आफिस में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान मलेरिया विभाग के कर्मचारी डेंगू, चिकुनगुनिया व मलेरिया से बचाव के तरीके से संबंधित बैनर लेकर साथ चल रहे थे। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी इन रोगंों से बचाव के तरीकंों से संबंधित पर्चे भी लोगंो में बांटे। इस मौके पर सहायक मलेरिया अधिकारी आरपी निरंजन मलेरिया निरीक्षक राजू त्रिपाठी, सुरेश कुमार नागर, सज्जन लाल बाजपेई, रियाजुल, रामप्रकाश पाल आदि लोग मौजूद रहे।
-डेंगू की करें पहचान
डेंगू रोग एडिज एजिप्टाई मच्छर के काटने से होता है। यह एक छोटा काले रंग का मच्छर होता है। जिस पर सफेद धारियां होती हैं यह दिन में काटता है । घरंों में अधिकतर अंधेरे वाले कोनों, छतरी आदि तथा फर्नीचर के नीचे रहता है।
-डेंगू के लक्षण
डेंगू होने पर रोगी को तेज बुखार आता है साथ ही सिर में तेज दर्द, मांसपेशियंों व जोड़ंों में दर्द होता है शरीर पर लाल चकत्ते ,उल्टी और दस्त भी आने लगते हैं ।
-कैसे करें बचाव
सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। साफ-सफाई का विषेश ध्यान रखें । छत पर पानी की टंकी का ढक्कन खुला न रखें।