फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग में समय सीमा बढ़ाए जाने से राहत

विज्ञापन
अनिल अग्रवाल - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा/एट (जालौन)। परिवहन मंत्रालय ने फास्टैग व्यवस्था से हो रही दिक्कतों को देख फिलहाल 15 फरवरी तक वाहन स्वामियों को छूट दे दी है। जिससे जिले में बिना फास्टैग वाले वाहन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी। वाहन स्वामियों का कहना है कि इससे उन्हें फास्टैग बनवाने के लिए अब भटकना नहीं होगा। वह आसानी से समय रहते फास्टैग बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जब से टोल पर पूर्णता फास्टैग व्यवस्था लागू की गई है तब से ही जिले के वाहन स्वामी फास्टैग बनवाने के लिए बैंक व टोल के चक्कर लगा रहे हैं। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। तय समय खत्म होने के बाद भले ही टोल कर्मियों ने अनौपचारिक रूप से टोल पर एक लाइन को बिना फास्टैग वाहनों के लिए खोल रखा है, लेकिन इन लाइनों में आए दिन टोल कर्मियों व यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक होती रहती थी, समय अवधि बढ़ने से जिले के वाहन स्वामियों को काफी सहूलियत मिलेगी और यह नोकझोंक भी बंद होगी। एट टोल मैनेजर केके शुक्ला का कहना है कि बिना फास्टैग वाहनों को अब 15 फरवरी तक छूट मिली है।
इससे संबंधित शासनादेश आ गया है। यह सहूलियत वाहन स्वामियों को फास्टैग बनवाने के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि समय बढ़ने से टोल पर लगाने वाले कैंपों में भी राहत मिलेगी, जहां पर दिन भर लोगों की भीड़ नजर आती थी। वाहन स्वामी अब तय समय तक टोल प्लाजा व बैंक में पहुंच कर अपना फास्टैग बनवा सकते हैं। एट निवासी डा. नरेंद्र सिंह निरंजन का कहना है कि सरकार का फास्टैग बनवाने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला सही है। उन्होंने कहा की भीड़ की वजह से न तो बैंक में फास्टैग बन रहे है और न ही टोल कैंपों में, इससे लोगों को बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

एट के गल्ला व्यापारी अनिल अग्रवाल का कहना है कि तय समय खत्म होने के बाद लोगों को फास्टैग बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा था। समय सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उनका कहना है कि नियम के अनुसार सभी टोल पर अब एक कैश लाइन 15 फरवरी तक चालू रखी जाएगी। जिसमें बिना फास्टैग वाहन आसानी से निकल सकेंगे। समय बढ़ने से आटा टोल पर रोज रोज के झगड़ों से लोगों को राहत मिलेगी।

आटा में टोल पर लगा जाम- फोटो : ORAI

नरेंद्र सिंह- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें