फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवती के परिजनों पर शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

विज्ञापन
फोटो - 10 कोतवाली पुलिस को तहरीर देने जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक की प्रेम संबंध के चलते कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कीटनाशक खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने में प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी इंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र निर्भय सिंह गोहन थाना क्षेत्र के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में 20 अप्रैल 2024 से शिक्षक के पद पर कार्यरत था। इसी स्कूल में पढ़ाने के दौरान उसकी स्कूल प्रबंधक की बेटी से जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच करीब तीन वर्षों से संबंध थे।
आरोप है कि हाल ही में इस संबंध की जानकारी युवती के परिजनों को हो गई। इसके बाद 15 जुलाई को युवती के परिजन मास्टर सिंह, आशु सिंह तथा प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने निर्भय को बुलाया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे व उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। साथ ही उसे इस तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि वह तनाव में आ गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर निर्भय ने 17 जुलाई को कोंच रोड स्थित एक स्कूल के पास कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पहले उरई और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 18 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें