फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे

Sat, 02 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्व. नेतराम पालीवाल की तृतीय पुण्य तिथि पर शनिवार को जीआईसी स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ठंड से ठिठुर रहे गरीबों को कंबल बांटा गया। ग्राम प्रधान के सहयोग से 101 गरीबों को चिंह्ति कर कंबल ओढ़ाया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेजपाल सिंह यादव मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि तेज पाल सिंह यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीबों का भला तो होता ही है साथ ही गांव क्षेत्र का भी नाम रोशन होता है। श्रद्धा सेवा संस्थान के अध्यक्ष करन सिंह राजपूत ने कहा कि संस्था समय-समय पर गरीबों की मदद करती है।



संस्था के सचिव डॉ. शत्रुध्न सिंह राजपूत ने कहा कि संस्था गरीबों के लिए गांवों में नि:शुल्क कैंप लगाकर रोगियों को नि:शुल्क दवा वितरण का कार्य भी करा रही है। ग्राम प्रधान वीर सिंह राजपूत ने गांव में कंबल वितरण करने आई संस्था का स्वागत किया। इस मौके पर मीरा देवी पालीवाल, फूल सिंह, रामस्वरूप गांधी बापू, मनोज धमनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें