उरई। अनियंत्रित होकर आपे पलटने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी रमेशचंद्र (52) पुत्र कंचनलाल शाक्यवार आपे से बुधवार की शाम घर जा रहा था। जब आपे कोंच रोड स्थित बिजलीघर के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार तीन लोग थे। जिसमें सबसे अधिक चोटें रमेश को आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो अन्य चुटहिल लोगों का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी। अधेड़ की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो घर में मातम छा गया।