फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जलकर जमा नहीं करने वालों की कटेगी आरसी

Sat, 08 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
-जल संस्थान ने पेजयल और जलकर जमा नहीं करने वाली की सूची तैयार की
विज्ञापन

-25 हजार से ज्यादा के बकायेदारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाइ्र
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालपी। जलकर और पेयजल शुल्क जमा नहीं करने वाले साढ़े तीन सौ बकायेदारों की आरसी काटी जाएगी। जल संस्थान ने इस पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। ज्यादातर बकायेदारों के पास 25 हजार रुपये से भी ज्यादा का बकाया है। इस कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मच गई है।
कालपी नगर में जल संस्थान के करीब 58 सौ उपभोक्ता हैं। इनमें अधिकांश ने जलकर और पेयजल मूल्य जमा नहीं किया है। जल संस्थान के जेई सभापति यादव ने बताया की बकायेदारों ने सालों से कोई कर व शुल्क जमा नहीं किया है। इसका प्रभाव संस्थान पर पड़ रहा है। पूर्व में भी बकायेदारों से कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने बताया कि शहर में 10 हजार से ज्यादा घर हैं, जबकि जल संयोजन इसके सापेक्ष बेहद कम हैं। नई बस्तियों में कोई कनेक्शन नहीं हुआ है। इनमें 350 बकायेदार ऐसे हैं, जिनके पास 25 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया नगर के मोहल्ला कागजीपुरा और उदनपुरा में हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर मोहल्ला दमदमा और मिर्जा मंडी है। इनको नोटिस जारी की जा रही है। जल्द बकाया जमा नहीं करते हैं तो पेजयल आपूर्ति प्रभावित की जा सकती है। शहर में भवनों की उपेक्षा जल संयोजन कम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें