मुहम्मदाबाद। मुहाना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच राठ और गोहांड के बीच खेला गया। जिसमें राठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों 1 गेंद में 97 रन बनाए जबकि गोहांड ने 17 ओवरों 4 गेंद में 76 रन ही बना पाई। राठ ने 21 रन से गोहांड को हराकर फाइनल मैच जीतकर चैंपियनशिप हासिल की।
मुख्य अतिथि समाजसेवी राज आलम ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि डकोर क्षेत्र से कोई महेंद्र सिंह धौनी बन कर निकले। शिवकुमार राजपूत ने कहा कि खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाए रखें। खिलाडिय़ों को आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता है। मैच में अंपायर की भूमिका अमित और राजेश ने निभाई। मैन ऑफ द मैच राठ के आकाश को दिया गया। इस दौरान पर सुघर सिंह, जीतू इंद्रपाल सिंह, केपी प्रजापति आदि मौजूद रहे।