फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 22 May 2024 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किशोरी से मारपीट, छेड़खानी कर दुष्कर्म की रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया कि चार अप्रैल की शाम वह खेत पर गई थी। घर में उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी गांव का अनुज कुमार उसके घर आया और उसकी पुत्री से छेड़खानी की। शिकायत करने पर जब वह घर गई तो उसकी मां मीना देवी व बहन प्रेमलता ने उसे व उसके पति के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। दो दिन बाद उसकी पुत्री को घर में अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आए। उसकी पुत्री से घर में छेड़खानी की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं सुनीं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें