खेत की रखवाली करने गई 16 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक शोहदे ने दबोच लिया और रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास खेताें में मौजूद किसान मौके पर आए तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
सिरसाकलार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उसकी बेटी खेत पर थी, तभी वहां मिथुन निवासी दमरास आया और बेटी से छेड़खानी करते हुए रेप का प्रयास किया। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। बेटी की चीख पुकार सुनकर आसपास खेताें पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थानाध्यक्ष शिव मोहन प्रताप ने आरोपी मिथुन के खिलाफ छेड़खानी, पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। आरोपी फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।