फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Thu, 18 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम लौना में रामलीला के दौरान गुरुवार को बालि वध लीला का मंचन किया गया। कथा प्रसंग में प्रभु श्रीराम का सीता अन्वेषण करते हुए भीलनी शबरी के आश्रम में पहुंचना और शबरी द्वारा भक्ति भाव से उनका स्वागत करने के प्रसंग को सराहा। प्रसंग में शबरी भीलनी के झूठे बेर खाकर राम ने सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज भी समाज के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन


युवा कुशवाहा समाज के तत्वाधान में ग्राम लौना में गुरुवार को बालि वध लीला देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे मंचन ग्राउंड पर जुटे। रामलीला में राम की भूमिका सतवंत ढेरी, लक्ष्मण दीपक पटैरया जालौन, सीता दीपक उर्फ दीप शिखा, व्यासजी प्रेमनारायण काथा, वादक अशोक मस्ताना ताड़ौल, कांगो पर जगदीश पिरौना, नृत्यकार शिवानी इंदरगढ, रजनी ऐरच, काजल ग्वालियर, हेलेन कानपुर, बिदूषक वीरपाल हंगामा उरई, हनुमान रावतजी लहार, सुग्रीव रामराजा पटेल कुंवरपुरा आदि रहे।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार कुशवाहा ने कहा कि भगवान राम हमें आदर्श जीवन जीने की कला सिखाते हैं। कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, कोषाध्यक्ष सुधीर गोस्वामीजितेन्द्र पटेल, कलू, शिवम मिश्रा, विपिनकुमार, विनय पटेल, विनीत, प्रवीण, कुंदन, रूद्रप्रताप, जगदीश राठौर, राममूरत, वीरेंद्र, श्याकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें