फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल बोले, सब पढ़ें-सब बढ़ें

Mon, 18 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बाइकों से रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली कलेक्ट्रेट से टाउन हाल मैदान तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों शिक्षक व हजारों स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें शामिल बच्चों और शिक्षकों ने लोगों को सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश देते हुए बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने का आह्वान किया। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में
विज्ञापन


स्कूल चलो अभियान की रैली को एडीएम आनंद कुमार, एसडीएम संजय कुमार, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी व सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर जिला परिषद होते हुए अंबेडकर चौराहा और शहीद भगत सिंह चौराहे के बाद टाउन हाल पर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने हाथों में स्कूल

चलो अभियान के नारे लिखी तख्तियां ले रखीं थीं। इसमें दीप से दीप जलाएंगे साक्षर देश बनाएंगे, हम भी स्कूल जाएंगे, पापा का मान बढ़ाएंगे, मिडडे मील हम खाएंगे, स्कूल में पढ़ने जाएंगे आदि स्लोगन लिखे थे। इस दौरान बीएसए राजेश कमार वर्मा, नगर शिक्षाधिकारी गनपत लाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र भाटिया, ठाकुर दास यादव, राजेंद्र
विज्ञापन


राजपूत, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत रावत समेत संजीव दुबे, नरेश निरंजन, रामसिंह, अरुण पांचाल, स्वयंप्रभा दुबे, ममता स्वर्णकार, वंदना गुप्ता, अरुण सक्सेना, व्यंजना सिंह, सरोज वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें