फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीश का प्रदेश वालीबाल टीम में चयन

Wed, 25 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चयनित हुए छात्र की रजनीश फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में 19 वर्ष वर्ग में दीवान महाराज सिंह इंटर कालेज के छात्र रजनीश कुमार का चयन हो गया है। इसी विद्यालय के व्यायाम शिक्षक राजेश कुमार का कोच के रूप में चयन हुआ है। इसकी जानकारी होने पर विद्यालय परिवार खुशी की लहर दौड़ गई।  दीवान महाराज सिंह इंटर कालेज के कक्षा 11 के छात्र
विज्ञापन


रजनीश कुमार का राष्ट्रीय वालीबाल उत्तर प्रदेश की टीम में चयन कर लिया गया है। इसी विद्यालय के व्यायाम शिक्षक राजेश कुमार की कोच के पद पर नियुक्ति की गई है।  जिला वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीकांत दुबे ने बताया कि महासचिव स्कूल गेम्स ऑफ  इंडिया, आगरा की सूचना के अनुसार खिलाड़ी रजनीश कुमार की पहली प्रतियोगिता

रंगारेडी तेलंगाना स्टेट में 7 जून से 11 जून 2016 तक चलेगी। विद्यालय परिवार के अलावा वालीबॉल एसोसिएशन, समाजसेवी बच्चू महाराज, संजू दुवे, कृपाशंकर, राजेश आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें