फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फोरलेन का काम बंद

Fri, 05 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जलमग्न प्लांट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। बारिश से निर्माणाधीन उरई मुहाना मार्ग को फोर लेन कराने का काम बाधित हो गया है। इससे आने जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उरई-मुहाना मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की शासन से मंजूरी मिलने के बाद 15 अप्रैल 2016 को इसका निर्माण शुरू हुआ। इस मार्ग पर प्रथम चरण में नापतौल की गई व पुरानी सड़क के आसपास खुदाई कर इस पर मिट्टी गिट्टी डालकर प्लेटफार्म बनाया गया। इसके बाद पुरानी सड़क पर उरई से मुहम्मदाबाद तक डामरीकरण भी किया जा चुका है। बारिश भी शुरू होने से चतुर्भुज चौराहा समीप एनएच द्वारा मार्ग बनाने के लिए लगाया गया प्लांट बारिश के चलते जलमग्न हो गया है। इससे यहां फोरलेन निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। फिलहाल बारिश को देखते हुए सड़क निर्माण में और भी देरी होने की आशंका है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार उरई से मुहाना तक बनने वाली यह फोरलेन सड़क विधानसभा चुनाव 2017 से पहले ही बन कर तैयार होनी थी। लेकिन पेड़ों की कटान में देरी होने से यह मार्ग विस चुनाव से पहले बना पाना कार्यदायी संस्था और लोनिवि अधिकारियों के लिए किसी मुसीबत से कम नजर नहीं आ रहा है। बारिश से चतुर्भुज चौराहा मौखरी ढाबा के समीप फोरलेन सड़क बनाने के लिए लगा प्लांट जलमग्न हो गया है। अगर चार-छह दिन इसी तरह बारिश और हो गई तो सड़क बनाने के लिए लगाए गए लाखों के उपकरणों को पानी में डूबने से इंकार नहीं किया जा सकता है।  

बारिश में फोरलेन निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है।  सड़क किनारे खड़े पेड़ों की कटान को मंजूरी मिलने में देरी से निर्माण कार्य और भी पिछड़ रहा है। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। जैसे ही पेड़ों की कटान की मंजूरी मिलती है वैसे फोरलेन निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाएगा। तब तक बारिश से प्लांट में घुसे पानी से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। बनवारीलाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें