उरई (जालौन)। रेलवे ट्रैक मरम्मत के दौरान झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के एट पिरौना रेल सेक्शन में वेल्डिंग खुलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। झांसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी एट स्टेशन पर करीब तीन घंटे खड़ी रही। इसके अलावा छपरा मेल समेत भी प्रभावित हुई। यही नहीं ट्रैक की वेल्डिंग ठीक करने के लिए दोबारा ब्लाक लिया गया।
इंजीनियरिंग विभाग ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए सोमवार की दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक का ब्लाक लिया था। मरम्मत के दौरान एट पिरौना सेक्शन में ट्रैक की वेल्डिंग खुल गई। इसके चलते झांसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी एट स्टेशन पर 1.20 बजे से 4.20 बजे तक खड़ी रही। मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ था जिस कारण एक बार फिर से वेल्डिंग खुल गई। इस पर 3 बजे से 4.20 बजे तक दोबारा ब्लाक लेकर काम किया गया। इसके चलते ग्वालियर से ओर बरौनी जाने वाली छपरा मेल को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। जबकि गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15015 एवं झांसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी रोककर चलाया गया।