फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, पांच नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को कोंच और कालपी में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


कोंच के मेन बाजार स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार से खोवा और छैना की मिठाई के नमूने लिए गए। वहीं कालपी के फूल पावर मिष्ठान भंडार से बेसन का लड्डू, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और गुझिया के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें