फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगन गुटखा फै क्ट्री पर छापेमारी

Sat, 29 Jul 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट व डीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में मोहल्ला उमरारखेरा व शांति नगर में छापेमारी की। इस दौरान गगन गुटखों ब्रांडों के नमूने भरे और अन्य ब्रांड के गोदाम सीज कर दिए। जिले में मिश्रित गुटखे का कारोबार जोरों पर है। इन पर नकेल कसने के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडे ने खाद्य विभाग व प्रशासन की टीम को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट नत्थू प्रसाद पांडे व खाद्य विभाग की डीओ डा प्रियंका सिंह के नेतृत्व में उमरारखेरा स्थित गगन गुटखा फैक्ट्री में छापेमारी की। वहां टीम ने दो ब्रांडों के नमूने भरे व दो बोरी गुटखे को सीज किया। वही टीम को सूचना मिली की बगल में अन्य ब्रांड के गुटखे का गोदाम है। टीम के पहुंचने से पहले ही माफिया गोदाम में ताला डालकर भाग गए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों परिसरों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि गोदाम भैरव गुटखा का है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन, दिनेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें