उरई। दयानंद वैदिक कालेज में शिक्षक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में कराए जा रहे दो दिवसीय खेलकूद
प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में बीएड व एम एड के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर हुनर दिखाया।
मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन पर कालेज के प्राचार्य डा. तारेश भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में एकाग्रता और अनुशासन का विशेष महत्व होता है। यही शिक्षा खिलाड़ी को उसका सपना पूरा कराती है। खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर पुरुष दौड़ में विजय कुमार का पहला, मोहित पटेल का दूसरा तथा कुलदीप का तीसरा स्थान रहा।
वहीं 200 मीटर महिला दौड़ में मधुरिमा ने पहला, राधा ने दूसरा व मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डा. रामेंद्र कुमार गुप्ता, डा. शैलजा गुप्ता, सुरेंद्र यादव, योगेश कु्मार पाल, प्रतीक मिश्रा व उमेश यादव आदि मौजूद रहे।