फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाला निर्माण में गुणवत्ता की न हो अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कृषि उत्पादन मंडी समिति में पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

86 लाख की लागत से बन रहे नाले के निर्माण की जांच करने उपनिदेशक निर्माण मंडी में पहुंचे। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
बंगरा मार्ग पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में पानी की निकासी के लिए नाला व नाली के साथ सीसी सड़क निर्माण व मरम्मत का काम चल रहा है। करीब 86 लाख की लागत से चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने व काम की स्थिति देखने के लिए उपनिदेशक मंडी निर्माण विजयपाल सिंह, सहायक अभियंता मंडी परिषद झांसी आलोक दुबे की टीम गल्लामंडी पहुंची। टीम ने सर्वप्रथम गोदाम से लेकर मुख्य गेट तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य देखा।
विज्ञापन

निर्माण में प्रयोग किए जा रहे ईंटा, सीमेंट बालू के अनुपात के साथ नाले के बेस में डाली जा रही परतो को भी उखाड़ कर देखा। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को दर्शाते हुए ठेकेदार को उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि वह मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को लगातार देखते रहे, अगर कोई कमी दिखे तो उसे दूर कराएं।
विज्ञापन

यदि फिर भी लापरवाही की जा रही है तो उन्हें जानकारी दें। ताकि कार्रवाई की जा सके। उपनिदेशक मंडी ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने व समय से काम को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे अप्रैल माह से गेहूं खरीद केंद्रों का संचालन शुरू होने पर किसानों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें