फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता जांच, तकनीकी टीम ने लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 09 महेवा ब्लॉक में नमूना लेती तकनीकी टीम। संवाद
विज्ञापन


मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता जांच, तकनीकी टीम ने लिए नमूने

संवाद न्यूज एजेंसी

कालपी। महेवा ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी जा रही है। शनिवार को झांसी से आई विभागीय तकनीकी टीम ने ग्राम पंचायत महेवा और कुटरा में सीसी तथा इंटरलॉकिंग कार्यों का निरीक्षण कर नमूने लिए।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा समेत अन्य निधियों से कराए जाने वाले कार्यों में 60 प्रतिशत कच्चे और 40 प्रतिशत पक्के निर्माण शामिल होते हैं। इन कार्यों की निगरानी ग्राम्य विकास विभाग की तकनीकी टीम करती है। इसी क्रम में मंडलीय टीम ने महेवा ब्लॉक के महेवा, कुटरा और उरकरा कला गांव का चयन किया है।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडलीय प्राविधिक परीक्षक मोहम्मद शाह आलम ने तकनीकी सहायक रामगोपाल निरंजन, ग्राम पंचायत अधिकारी भगवती सोनी व अंजुला पाल की मौजूदगी में महेवा और कुटरा में सीसी सड़क का माप-जोख किया और नमूने लिए।

प्राविधिक परीक्षक ने बताया कि लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

बीडीओ संदीप मिश्रा ने कहा कि यह विभागीय प्रक्रिया है, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है। उनके अनुसार शनिवार को महेवा और कुटरा में जांच पूरी की गई है, जबकि उरकरा कला में भी परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन





फोटो - 10 मदीना में पत्नी के साथ खड़े हाजी शादाब खान। स्वयं
मदीना मुनव्वरा में सादगी से हुआ निकाह, शादाब खान ने पेश की मिसाल

संवाद न्यूज एजेंसी

जालौन। आज के दौर में शादियों में दिखावा और फिजूलखर्ची आम हो चुकी है, लेकिन नगर के हाजी शादाब खान नानू ने मदीना मुनव्वरा की सरजमीं पर सुन्नत के मुताबिक सादगी से निकाह कर एक मिसाल कायम की है। दुनिया के मुकद्दस स्थलों में शामिल मदीना मुनव्वरा में संपन्न इस निकाह में न तो कोई तड़क-भड़क थी और न ही अनावश्यक रस्में। केवल परिवार के करीबी सदस्य और मित्र मौजूद रहे। पूरे इस्लामी शरीयत के दायरे में रहते हुए रस्में अदा की गईं। हाजी शादाब खान ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में सादगी का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि निकाह जितना आसान बनाया जाएगा, समाज में उतनी ही बरकत होगी। सादगी में ही असल कामयाबी और खुशी है। उनकी इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें